चित्रकूट-: नगर पालिका कर्वी का बजट पेश किया गया |

Views



 कर्वी, चित्रकूट। आज दिनांक 27.04.2022 को नगर पालिका कर्वी के सभा कक्ष में श्री नरेन्द्र गुप्ता अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद चित्रकूटधाम कर्वी की अध्यक्षता में विशेष बजट बैठक आहूत की गयी, जिसमें अधिशाषी अधिकारी श्री रामअचल कुरील के द्वारा बजट प्रस्तुत किया गया। बोर्ड द्वारा सर्वसम्मानित से वित्तीय वर्ष 2022-23 का अनुमानित आय-326208000.00 (बत्तीस करोड बासठ लाख आठ हजार) एवं अनुमानित व्यय- 327490000.00 रू0 (बत्तीस करोड चौहत्तर लाख नब्बे हजार) का बजट पास किया गया एवं पूर्व बैठकों की कार्यवाही की पुष्टि की गयी और नगर के विकास हेतु प्रत्येक वार्ड में लगभग 5-5 लाख रूपये की लागत से अति आवश्यक एक-एक कार्य कराये जाने का प्रस्ताव तथा पथ-प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई व्यवस्था एवं अन्य प्रस्ताव पालिका सभासदों द्वारा सर्वसम्मति से पास किये गये। इसके साथ ही पालिका क्षेत्र के विस्तारित क्षेत्रों में भी बहुत जल्द सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था दुरूस्त कराये जाने पर भी चर्चा की गयी। बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द ही ट्राफिक चौराहे का सुंदरीकरण किया जायेगा साथ ही बरसात के पूर्व सभी नाला-नालियों की सफाई करा दी जायेगी। सीतापुर स्थित रैन बसेरा में बने पुराने भवन (पूर्व में संचालित केन्द्रीय विद्यालय) एवं नवीन निर्मित भवन को जनउपयोगी एवं तीर्थयात्रियों कोे निर्धारित दर पर उपलब्ध कराये जाने हेतु किसी फर्म/संस्था को निर्धारित शर्तो पर दिये जाने की बोर्ड द्वारा सहमति प्रदान की गयी। बैठक में पालिका के समस्त सभासद श्रीमती लीलावती, श्याममनी, संगीता देवी, अनीता देवी, महरी, निशा, रामादेवी, किरन देवी, मानिकलाल, मुन्नालाल, जागेश्वर प्रसाद यादव, कमलेश कुमार, सन्त कुमार, बुद्धप्रकाश, रमेश कुमार मिश्रा, शिवप्रकाश कुशवाहा, शैलेन्द्र, मूलचन्द्र, सुशील नेता, अनुज, रमेशचन्द्र सोनी, लव सिंह, मो0 निजाम, मो0 अरमान के अलावा नगर पालिका परिषद के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला, अधिष्ठान लिपिक प्रवीन्द्र कुमार श्रीवास्तव, निर्माण लिपिक सुभाष गुप्ता, प्रधान लिपिक कर्मोत्तम सिंह सहित सभी अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा सभी कर्मचारी स्टाफ उपस्थित रहे। 

  

 

विजय त्रिवेदी Web Tv india चित्रकूट ।।     

0/Post a Comment/Comments